उन्नाव, मार्च 6 -- उन्नाव, संवाददाता। रंगों का पर्व होली बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न मोहल्लों, चौराहों और गांवों में डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। सुबह से ही लोगों ने घरों से निकलकर एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाया। इसके अलावा कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने मिठाइयां खिलाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। शहर के प्रमुख बाजारों, मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में रंगों की बौछार के बीच युवाओं की टोलियां ढोल और डीजे की धुन पर नाचती नजर आईं। महिलाओं और बच्चों ने भी सुरक्षित माहौल में होली का आनंद लिया। कई स्थानों पर पारंपरिक फाग गीत गाए गए और लोगों ने लोक परंपराओं के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.