मधेपुरा, जनवरी 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलालगढ़ में नरसिंह बाबा का पूजा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जलालगढ़ बाजार के रॉयल कांसा परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भजन, कीर्तन और भक्ति गीतों का कार्यक्रम रात भर चलता रहा। जलालगढ़ में यह पूजा दूसरी बार आयोजित की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में वर्षों से नरसिंह बाबा की पूजा होती रही है। पूजा आयोजन में मारवाड़ी समाज के लोगों, विशेष रूप से मांडीवाल परिवार की अहम भूमिका रही। इसके अलावा अन्य श्रद्धालुओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। पूजा में जलालगढ़ गुलाब बाग, कटिहार गणपतगंज, सुपौल, राघोपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। कटिहार से आए गायक धीरज सिंह राजपूत और धरान से आईं गायिका निष्ठ...