बागपत, मार्च 2 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में होली का पावन पर्व अत्यंत उल्लास, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। बच्चों ने एकत्रित होकर होली उत्सव में सहभागिता की। प्रबंधक प्रमोद पंवार ने होली के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण को प्राकृतिक रंगों के प्रयोग व पानी की बचत करने की प्रेरणा दी। साथ ही रासायनिक रंगों से दूर रहने और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की सलाह भी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं व आनंदपूर्वक उत्सव मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...