गोरखपुर, अप्रैल 25 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड खोराबार स्थित ग्राम पंचायत डुमरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन, ग्रामीण सशक्तिकरण और पंचायतों के सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निदेशक गोरखपुर मंडल पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ई-रिक्शा आधारित कचरा प्रबंधन तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया।सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी आशुतोष ने बताया कि 24 अप्रैल 1993 को 73वां संवैधानिक संशोधन लागू हुआ था, जिसने पंचायतों को शासन की तीसरी इकाई के रूप में स्...