हापुड़, मार्च 5 -- होली के अवसर पर क्षेत्र में अबीर गुलाल और रंगों की जमकर बौछार हुई, लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की भावना के बीच गिले शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गले भी लगाया। गढ़ क्षेत्र में होली और दुलहैंडी के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव और अमनचैन को बिगाडऩे वाली कोई भी घटना नहीं हो पाई, जिससे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को राहत मिली। दुलहैंडी के दिन सांप्रदायिक सौहार्द के बीच सर्वसमाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामना दीं। वहीं घरों में पहुंचकर गुंजियों समेत परंपरागत व्यंजनों का स्वाद भी लिया। महिला और बच्चों समेत हर कोई रंगों में सरोबार दिखाई दिया। अधिकांश गांवों में चुनाव पार्टीबंदी के साथ ही पुरानी रंजिश के मामलों से जुड़े लोगों ने गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गला लगाया और फिर अबीर गुलाल के साथ ह...