पाकुड़, मार्च 5 -- रंगों का पर्व होली प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण इलाकों से लेकर बाजार क्षेत्र तक होली की धूम रही। जगह-जगह फगुआ गीत गाए गए और साउंड बॉक्स की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। कई स्थानों पर लोग टोली बनाकर होली का पर्व मनाया। इसके अलावा लोगों व बच्चों ने पड़ोसियों के घर पहुंचकर मिठाइयां भी बांटी। उधर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रही। कुल मिलाकर प्रखंड में होली का त्योहार आपसी सौहार्द और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...