कौशाम्बी, मार्च 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी सिराथू के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में बुधवार को नवारम्भ उत्सव 2026 का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का विद्यालय में विधिवत प्रवेश कराया गया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नवागंतुक बच्चों के स्वागत समारोह से हुई। तिलक लगाकर उनका फूलों से अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को उपहार भेंट किए गए तथा पारंपरिक रूप से खीर खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस आत्मीय स्वागत से बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है, इसलि...