देहरादून, मई 10 -- देहरादून। श्री दिगंबर जैन स्वाध्याय भवन में रविवार को पूज्य गुरुदेव श्री कानजी स्वामी का 137वां उपकार दिवस समारोह बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सरनिमल मंदिर में सामूहिक जिनेंद्र पूजन से हुई। इसके पश्चात भक्तों ने पूज्य गुरुदेव श्री के टेप प्रवचन सुनकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिसमें बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक और गुरुदेव वंदना ने सभी का मन मोह लिया। पुरुषों ने भी वंदना के माध्यम से अपने भाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई।समारोह में मुख्य रूप से सुभाष जैन, महेश जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन, राजें...