काशीपुर, सितम्बर 24 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एनएसएस स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ गुजराती, कुमाऊनी, गढ़वाली, जौनसारी और पंजाबी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। एकल नृत्य और लक्ष्य गीत भी उत्साह के साथ प्रस्तुत किए गए। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने स्वयंसेवकों से समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्ष...