मेरठ, मार्च 21 -- बहसूमा कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व इस बार हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला और मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर जाते नजर आए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया और वे एक-दूसरे को ईदी देते नजर आए। पूरे कस्बे में खुशियों का माहौल बना रहा और लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ईदगाह के आसपास और कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.