सहारनपुर, जनवरी 23 -- भायला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। प्राचार्य डॉ. प्रवीण अग्रवाल और डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि देश को आजाद कराने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बड़ा योगदान रहा है। इस दौरान नोडल अधिकारी शिवकुमार ने कहा कि हमे नेताजी से प्रेरणा लेकर देश के उत्थान के कार्यों में सहयोग करना चाहिए। जोगेंद्र सिंह और सोमपाल सिंह ने कहा कि नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। इस दौरान विनोद कुमार, सुमित शर्मा, मैनपाल सिंह, बृजेश कुमार, राजपाल सिंह और संजय सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...