मऊ, मार्च 11 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के नई बस्ती में भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक महान सेविका माता सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि जब-जब महिलाएं मुखर हुई हैं, परिवर्तन हुआ है। कहा कि भाजपा की सरकार ने सिर्फ धोखा देने का काम किया है। आज यदि कोई महंगाई से परेशान हैं तो वह महिलाएं है। आज यह पति पर निर्भर है या मजदूरी पर, गांव,गरीब, किसान, बेरोजगारों के हक, अधिकार, लोकतंत्र व संविधान आज सब खतरे में है। सपा के वरिष्ठ नेता मुसाफिर यादव ने कहा कि महिलाएं शिक्षा से वंचित थी, परंतु आगे बढ़ाने के लिए माता सावित्री बाई फुले आगे आकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। इस अवसर पर सुधाकर यादव ,भीमल कुश...