सहारनपुर, अप्रैल 7 -- सरसावा, संवाददाता। अहमदपुर गांव में महर्षि कश्यप जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर परिसर में हवन-पूजन के साथ हुई, जिसके बाद दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। शाम तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नकुड़ विधायक के भाई एवं प्रतिनिधि प्रोफेसर विकेश चौधरी पहुंचे। उन्होंने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति के महान ऋषि थे, जिनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सकता है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती हमें उनकी शिक्षाओं को अ...