बलरामपुर, मार्च 22 -- उतरौला, संवाददाता।उतरौला क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। हालांकि खराब मौसम और बारिश के चलते ईदगाह में नमाज अदा नहीं हो सकी, जिसके कारण लोगों ने मस्जिदों में ही नमाज अदा की। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नहा-धोकर नए वस्त्र पहनकर, इत्र लगाकर नमाज के लिए घरों से निकले। बारिश के कारण बच्चों में कुछ मायूसी जरूर देखने को मिली, क्योंकि ईदगाह में लगने वाला मेला और खिलौनों का आनंद इस बार नहीं मिल सका। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। नमाज के बाद इमाम के नेतृत्व में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में सेवई व अन्य पकवानों का दौर देर तक चलता रहा। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.