सहारनपुर, मार्च 27 -- देवबंद। नगर में श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में गुरुवार को श्री रामनवमी शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शिव विहार कॉलोनी से बग्गियों में मनोरम झांकियों और बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, शास्त्री चौक, नेचलगढ़, सुभाष चौक और मजनूवाला रोड से होते हुए देर शाम देवीकुंड स्थित श्री अन्नपूर्णा देवी मंदिर पहुंची। आयोजन समिति द्वारा धर्म ध्वज अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने झांकियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। समिति संस्थापक अध्यक्ष डॉ. लोकेश वत्स ने कहा कि भगवान राम का चरित्र हम सबके लिए प्रेरणादायी है। मुख्य संयोजक ठा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, स्तुति शर्मा, मुकुल गुप्ता व शुभम चौधरी ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.