मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- गांव टन्ढेडा में प्रसिद्ध तिलेहडी का जुलुस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। साथ ही क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा,खुजेड़ा व ढांसरी में भी पूर्व वर्षों की भांति तिलहैन्डी का जुलूस पारम्परिक रूप से निकाला गया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेडा में तिलहेन्डी का पारंपरिक जुलूस पूर्व वर्षों की भांति हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में ढ़ोल मंजीरो के साथ फाग के गीतों पर ग्रामीणों ने पारम्परिक लोक नृत्य किया तथा घोडों का सुन्दर नृत्य भी किया गया। जुलूस गांव स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ।गांव में बने कुएं पर पहुंचा वही कुआं पूजन के उपरांत जुलूस गुरू रविदास मन्दिर पर समाप्त हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पवन प्रधान,धर्मेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.