पाकुड़, मार्च 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर हाथकाठी मौजा स्थित पहाड़ी ईदगाह, जामिया सल्फिया मदरसा कमलघाटी प्रांगण समेत अन्य स्थानों पर अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। नमाज के बाद तकरीर पेश की गई। जिसमें आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। इसके पश्चात बच्चों सहित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। बीडीओ दिलीप टुडु, सीओ मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय कुमार विभिन्न स्थानों पर गश्ती करते देखे गए। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, इशहाक अंसारी, ज...