लातेहार, मार्च 27 -- गारू, प्रखंड। क्षेत्र में राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बारेसांड, सरजू तथा गारू सहित कई स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विभिन्न गांवों और आसपास के क्षेत्रों से आई दर्जनों आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमाएं एवं सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राम भक्तों के हाथों में बड़े-बड़े भगवा झंडे लहराते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक नृत्य करते दिखाई दिए। कई प्रतिभागियों ने लाठी, डंडे और तलवार के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर स्थानीय लोग रोमांचित हो उठे। श...