भागलपुर, मई 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि रसलपुर थाना क्षेत्र के चन्नों गांव में गुरुवार को भगवान विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान नरसिंह की आराधना की। सेवक सच्चिदानंद चौबे ने बताया कि वैसाख शुक्ल चतुर्दशी के दिन ही भगवान नरसिंह ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए प्रकट होकर अत्याचारी हिरण्यकशिपु का वध किया था। पूजनोत्सव के दौरान गौतम चौबे, अनंत दूबे, शिव चौबे सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- श्रीजगन्नाथ मंदिर में मनाया नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव यह भी पढ़ें- भगवान श्रीहरि के चौथे अवतार हैं भगवान नरसिंह : स्वामी लक्ष्मणाचार्य यह भी पढ़ें- इस्कॉन में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महा महोत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.