नई दिल्ली, मार्च 16 -- आईपीएल के अगले सीजन का आगाज अगले सप्ताह से होने वाला है। जिसके लिए ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि कुछ टीमों को खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर संशय बरकरार है। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का भी नाम शामिल है, जोकि चोट से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुश्किलें बढ़ने वाले हैं क्योंकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 समारोह में बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आए। जिसके बाद तेज गेंदबाज की उपलब्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्रिकबज ने सोमवार को बताया है कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 15 मार्च को समारोह में हिस्सा लिया, लेकिन सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष...