नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स के लीग मैच में जबरदस्त बवाल उस समय देखने को मिला, जब हर्षित राणा पवेलियन लौट रहे थे। हर्षित राणा एक फुल टॉस पर आउट हो गए थे और उस समय पाकिस्तान जीत से सिर्फ एक विकेट दूर था। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मिलकर हर्षित राणा को स्लेज किया था। ऐसा इसलिए भी था, क्योंकि हर्षित जब गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को स्लेज किया था। कप्तान तिलक वर्मा अपने खिलाड़ी के लिए पूरी पाकिस्तान की टीम से भिड़ गए थे। अंपायरों को भी बीच में आना पड़ा था। मामला भारतीय पारी के 45वें ओवर की दूसरी गेंद का है, जब मोहम्मद इमरान रंधावा ने हर्षित राणा को एक फुल टॉस बॉल पर आउट कर दिया था। उस समय भारत को 9वां झटका लगा था। वहां से पाकिस्तान की जीत लगभग निश्चित...