नई दिल्ली, जुलाई 10 -- टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले दो बड़े झटके लगे। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चौथे टी20 मैच ही नहीं, बल्कि आखिरी मैच से भी बाहर हो गए। दोनों को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसकी वजह से वह इस टी20 सीरीज के बाकी बचे मैच नहीं खेल पाएंगे। वनडे सीरीज से भी इनके बाहर होने की संभावना है। हालांकि, आखिरी मैच के लिए अब टीम इंडिया के पास इंग्लैंड में क्या विकल्प हैं? इसके बारे में आप जान लीजिए। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज हार गई है। ऐसे में शायद बोर्ड आखिरी के मैच के लिए किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान न करे, क्योंकि आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाना है। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, हर्षित और वरुण के रिप्लेसमेंट अगर मैनेजमेंट को चाहिए तो एक विकल्प य...