पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। बदायूं स्थित एचपीसीएल प्लांट में डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा और डीजीएम सुधीर गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को कंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद हर्षित के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर पूरनपुर पहुंचे। जितिन प्रसाद ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते हुए घटना की पूरी जानकारी ली्। मंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री के दौरे के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...