नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-94 में निर्माणाधीन साइट में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र हर्षित भट्ट की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबने के चलते फेंफड़ों में अत्यधिक पानी और पेट में कीचड़ भरने से उसकी जान गई। पुलिस ने मौत के अन्य कारण जानने को बिसरा प्रिजर्व कराया है। वहीं, परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई। गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी 23 वर्षीय हर्षित भट्ट बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला। उसने 10 बजे से दोपहर एक बजे तक एमिटी विश्वविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन के छठे सेमेस्टर की परीक्षा दी। उसके बाद खाने-पीने का सामान लेने के बाद वह अपने तीन दोस्तों दिल्ली निवासी व्यास, हिमांशु और नोएडा निवसी कृष के साथ करीब सवा दो बजे सुपरनोवा बिल...