बदायूं, अप्रैल 18 -- नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी नीरज देवल के पुत्र हर्षित देवल ने बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद नगर आगमन पर स्थानीय लोगों ने हर्षित का जोरदार स्वागत किया। हर्षित की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हर्षित ने पूर्व में तहसील, जिला, मंडल और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की है। वे वर्तमान में खेल अकादमी में नियमित अभ्यास कर अपनी बारीकियों को निखार रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय हर्षित ने अपने पिता नीरज देवल, प्रांजल देवल और गुरु अब्दुल खान को दिया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय टेबल टेनिस में लगातार सातवीं बार हिमांशु चयनित यह भी पढ़ें- छात्र अद्विक सिंह ने कराटे ...