कुशीनगर, अप्रैल 8 -- कुशीनगर। शहर के ओमपूरम कॉलोनी के निवासी अशोक कुमार शुक्ल की सुपुत्री हर्षिता शुक्ला उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करके समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुईं हैं। हर्षिता मौजूदा समय में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वह प्राथमिक विद्यालय रविंद्रनगर में शिक्षक पद पर तैनात हैं। उनकी इस सफलता पर पिता अशोक कुमार शुक्ल, माता, अंजना देवी, सूर्यप्रकाश शुक्ल चिंटू, नीरज तिवारी आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.