हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। डीपीएस रुद्रपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रीमियर लीग में शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में हर्षिता ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, अंडर-17 डबल्स में हर्षिता और हर्षिता तिवारी की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में दो जिलों के 25 स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बीएस मनकोटी ने विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्या ने कोच रवींद्र कुमार सहित सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय खो-खो में डीपीएस दौलतपुर तीसरे स्थान पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...