कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। उप्र खेल निदेशालय की ओर से शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में हर्षित ने पहला, कार्तिक अवस्थी ने दूसरा व रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में नमन प्रथम, ह​र्षित द्वितीय और कार्तिक अवस्थी तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में रजनीश पाल प्रथम, अमित दूसरे और ओजस गुप्ता तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में नमन प्रथम, अनुज द्वितीय और अमित तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सूर्या प्रथम, अनुज द्वितीय और ओजस गुप्ता तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, संदीप द्वितीय और अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में सोहिल प्रथम, शाहबाज द्वितीय और सत्यम तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप में रितिक ने पहला, शाहबाज ने दूसरा और सोहिल...