हर्षवर्धन ने विधानसभा में जीता दिग्गजों का दिल
मैनपुरी, मई 14 -- एसबीआरएल वैश्य रेजी. एजूकेशनल पब्लिक एकेडमी के पूर्व छात्र हर्षवर्धन ने लखनऊ स्थित विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद में अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से जनपद और विद्यालय का नाम रोशन किया है। अपनी तार्किक शैली और ओजस्वी वाणी के बल पर हर्षवर्धन ने 75 जनपदों के 375 प्रतिभागियों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। तीन दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम में हर्षवर्धन ने देश के विकास में युवाओं की भागीदारी, कौशल विकास, शिक्षा, रोजगार और अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार रखे। उनकी प्रस्तुति से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जैसे दिग्गज नेता प्रभावित दिखे। निर्णायक मंडल में डॉ. नीरज बोरा व डॉ. सुरभि सिंह जैसी विभूतियां शामिल रहीं। हर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.