प्रयागराज, मई 20 -- मीरापुर के हर्षवर्धन नगर में महीनों से लोग दूषित जलापूर्ति से परेशान हैं। क्षेत्र के लगभग 200 घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि अब लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। टोटियों से गिरने वाला जलकल का पानी अन्य घरेलू काम में उपयोग हो रहा है। क्षेत्र में मिनी नलकूप से जलापूर्ति होती है। टोटियों से गिरने वाले पानी का अक्सर रंग मटमैला होता है। पानी से बदबू भी आती है। कभी-कभी ही पानी साफ आता है। क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के बाद जलकल विभाग की टीम ने क्षेत्र में पाइप लाइन और नलकूप की जांच कराई। पानी के नमूने लेकर जांच की। कुछ दिन साफ मिला और उसके बाद फिर स्थिति जस की तस हो गई। जांच के बाद भी दूषित जलापूर्ति का कारण पता नहीं चल पाया था। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के...