नई दिल्ली, मार्च 4 -- बिहार के बेगूसराय में नियुक्ति की मांग पर प्रदर्शन क रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों पर पुलिस ने रात में लाठी चार्ज कर दिया। इस वजह हर्ल टाउनशिप मंगलवार की रात रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर बेगूसराय हड़ताली चौक पर विगत कई दिनों से धरना दे रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर हर्ल टाउनशिप लाया गया। प्रशासन के रवैए के विरोध में अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों के प्रतिरोध के स्वर के बीच पुलिस ने अभ्यर्थियों पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया। यूट्यूबरों द्वारा लोगों के लाठीचार्ज का लाइव प्रसारण होने पर अभ्यर्थियों के अभिभावक भी भारी संख्या में पहुंचे। पुलिस ने सबको खदेड़ दिया है। पुलिस के लाठीचार्ज तथा खदेड़ने के कारण कई अभ्यर्थी चोटिल भी हुए हैं। हर्ल टाउनशिप से लेकर जीरोमाइल तक का क...