हर्रा में अवैध कटान में एक गिरफ्तार, सात पर मुकदमा दर्ज
मेरठ, मई 23 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पुलिस ने अवैध कटान की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मांस से भरी एक गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हर्रा कस्बे में कुछ लोग अवैध रूप से पशु कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां कटान होता पाया। आरोप है कि कुछ लोग कटे हुए मांस को पास खड़ी गाड़ी में भर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई आरोपी अंधेरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.