देहरादून, जून 8 -- देहरादून। अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर हर्रावाला रेलवे स्टेशन का नाम महर्षि द्रोणाचार्य रेलवे स्टेशन या द्रोणनगरी रेलवे स्टेशन रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देहरादून की पहचान द्रोणनगरी के रूप में रही है और स्टेशन का नामकरण महर्षि द्रोणाचार्य के नाम पर होने से क्षेत्र की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिलेगा। साथ ही यह नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास और गुरु शिष्य परंपरा से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...