देहरादून, जुलाई 15 -- देहरादून। हर्रावाला रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का विस्तार भी किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए स्वरूप में तैयार हर्रावाला स्टेशन से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- Jamui News: कछुए की गति से जमुई स्टेशन पर हो रहा है अमृत भारत योजना का कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...