देहरादून, अप्रैल 30 -- शिव मंदिर सेवा समिति हर्रावाला की ओर से गुरुवार को हर्रावाला नकरौंदा रोड के टि्वंकल फार्म में दिव्य कलश यात्रा के बाद श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरूआत हुई। कथा व्यास आचार्य कालिका प्रसाद थपलियाल ने भक्तों को भागवत कथा का रसपान कराया। कलश यात्रा के दौरान मुख्य रूप से मूलचंद शीर्षवाल, संजय सिंह चौहान, विमलेश देवी, डॉ. बबीता रावत, भारत शर्मा, अपील यादव, आचार्य उमाकांत भट्ट, संदीप बडोनी, गणेश बहादुर, सुशील कुमार यादव, ममता ठाकुर उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि समिति हर वर्ष विश्व शांति की कामना के साथ धार्मिक कथा का आयोजन कराती है। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...