मेरठ, मार्च 16 -- शासन द्वारा नगर पंचायत हर्रा, करनावल व खिवाई में सभासदों का मनोनयन किया गया। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत हर्रा में पवन कुमार चौहान निवासी वार्ड-6, राधेश्याम निवासी वार्ड-1 व प्रदीप कुमार, निवासी वार्ड-6 को सभासद मनोनीत किया गया है। करनावल में गौरव कुमार, गौरव शर्मा और गोविन्द शर्मा को मनोनीत सभासद बनाया गया है। खिवाई में आशा शर्मा पति मनीष शर्मा, अजय चौहान और मोहित चौहान को सभासद नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...