मिर्जापुर, जून 2 -- मिर्जापुर। शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए निर्माणाधीन बाईपास के रास्ते में आ रहे सिटी ब्लाक के हर्रई प्राथमिक विद्यालय को अन्यत्र स्थानांतिरत किया जाएगा। एनएचआई विद्यालय के अधिग्रहण करने की सूचनापर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकरियों ने अपने विद्यालय का निरीक्षण कर मंथन शुरू कर दिए हैं। करनपुर पहाड़ी से होते हुए शिवपुर की ओर से बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी रास्ते में हर्रई प्राथमिक विद्यालय भवन स्थित है। जिसके समीप के ग्रामसभा के भूमि पर नये भवन निर्माण कराने का प्रस्ताव एनएचआई के अधिकारियेां ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव दिया है। संस्था ने खुद विद्यालय भवन निर्माण कराने या आकलन कर उतनी धनराशि देने का प्रस्ताव दिया है। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जिला समन्वयक निर्माण न...