बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। रंगों के पर्व होली को लेकर जनपद में उत्साह चरम पर है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजार पूरी तरह सज गए हैं। इस बार होली पर हर्बल रंगों और अबीर-गुलाल की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है। केमिकल युक्त रंगों से होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण लोग अब सजग हो गए हैं और सुरक्षित विकल्प के रूप में हर्बल रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। शहर के गांधीनगर, रोडवेज, फौव्वारा तिराहा, कंपनीबाग, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार, अस्पताल चौराहा, स्टेशन रोड और रौता चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर अस्थायी दुकानें सज चुकी हैं। इन दुकानों पर हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग और स्प्रे की बिक्री जोरों पर है। दुकानदारों के अनुसार इस बार विशेष प्रकार के हल्के और त्वचा के अनुकूल हर्बल रंग बाजार में उपलब्ध हैं, जो लगाने में...