बदायूं, मार्च 1 -- बिल्सी। नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में होली का पर्व आध्यात्मिक और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि आचार्य संजीव रूप ने विद्यालय परिवार को विशेष औषधीय होलिकोत्सव सामग्री भेंट की। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर सौहार्दपूर्ण ढंग से उत्सव मनाया। डायरेक्टर वीपी सिंह ने होली को एकता का प्रतीक बताया, वहीं एमडी राहुल कुमार सिंह ने सुरक्षित व प्राकृतिक होली खेलने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर सीके शर्मा, परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, राखी गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...