सराईकेला, मार्च 3 -- सरायकेला: सरायकेला स्थित संत फ्रांसिस डि-सेल्स स्कूल के प्रांगण में होली के उपलक्ष्य में भव्य 'रंगोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर रंगों और उल्लास के वातावरण में सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य और शिक्षकों द्वारा बच्चों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। छात्रों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जहाँ ढोल की थाप और फागुनी गीतों पर छात्र जमकर थिरके।प्राचार्य फादर एल्विन और जोसेफ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। शिक्षकों ने छात्रों को केवल प्राकृतिक और हर्बल रंगों से सुरक्षित होली खेलने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विशेष अतिथि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.