बलिया, मार्च 3 -- बलिया। होली में पिछले कुछ वर्षों से रसायनिक की बजाय हर्बल गुलाल की मांग और खपत बढ़ी है। हालांकि कीमत अधिक होने से आम आदमी तक अभी इसकी पर्याप्त मात्रा में पहुंच नहीं हो सकी है लेकिन बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। रंग-गुलाल के कारोबारियों का कहना है कि केमिकल वाले गुलाल की कीमत 150-200 रुपए प्रति किलो तक है, जबकि हर्बल गुलाल तीन से साढ़े तीन सौ रुपए किलो तक में बिक रहा है। बताया कि हर्बल गुलाल की मांग पहले की तुलना में बढ़ी है। कीमत अधिक होने के बावजूद कम मात्रा में ही सही, लोग इसे खरीद रहे हैं। बताया कि रंगों की डिमांड में कमी आयी है। पहले आम तौर पर लोग सुबह में रंग की होली खेलते थे, जबकि दोपहर बाद अबीर-गुलाल से होली होती थी। अब लोग सुबह से ही गुलाल से ही होली खेल रहे हैं। इससे रंग का बाजार कम हुआ है। चिकित्सक भी केमिकल वाल...