सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। होली को लेकर समाहरणालय सभागार में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल का विधिवत शुभारंभ किया गया। हर्बल गुलाल का लोकार्पण डीसी कंचन सिंह एवं डीडीसी दीपांकर चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि जिले के ठेठईटांगर, बानो, केरसई एवं जलडेगा प्रखंडों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सामूहिक रूप से प्राकृतिक तरीके से हर्बल गुलाल तैयार की हैं। यह गुलाल फूलों, हल्दी, चुकंदर तथा अन्य वनस्पतियों से पारंपरिक विधि द्वारा रंग तैयार कर उसे सुखाकर एवं छानकर गुलाल तैयार किया गया है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्व का प्रयोग नहीं किया जाता। जिससे यह पूरी तरह त्वचा के लिए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल है। बाजार में उपलब्ध रासायनिक गुलाल से होने वाली एलर्जी, खुजली एवं अन्य दुष्प...