एटा, फरवरी 27 -- शुक्रवार को दून पब्लिक स्कूल एटा में धूमधाम से होली त्योहार मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। शिक्षकों ने बच्चों को होली के महत्व समझाया। छात्रों ने गानों की धुन पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य विश्वनाथ पांडेय ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली परंपरा, खुशहाली और भाईचारे का प्रतीक है। होलिका दहन में हमें अपनी सभी बुराइयों का त्याग कर देना चाहिए। छात्रों ने होली खेलकर मौज-मस्ती की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...