प्रयागराज, नवम्बर 12 -- थाना कोतवाली में एक ऑनलाइन हर्बल क्लासेज संचालिका के पति ने एक युवक और दो महिलाओं पर उसकी पत्नी को बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार, ऑनलाइन क्लासेज में पांच सौ अधिक लोग जुड़े हैं। इसमें फतेहपुर का संजय मिश्रा उर्फ कुणाल भी जुड़ा है। संजय ने पहले खुद को शराब कारोबारी बताया था। पिछले दिनों प्रयागराज के एक होटल में सभी सदस्यों की बैठक हुई थी। इसमें संजय मिश्रा भी आया था। इसके बाद वह दो बाद उनके घर भी आया। आरोप है कि संजय ने संचालिका से बदसलूकी की थी। इसका विरोध करने पर एआई के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि संजय के गिरोह में दो अन्य महिला भी शामिल हैं, जो महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित व धमकी देती हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.