हरौली के पुष्पराज सिंह ने जेईई मेन में 99.667 अंक लाकर किया नाम रोशन
उरई, जून 10 -- माधोगढ़। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम हरौली निवासी होनहार छात्र पुष्पराज सिंह ने जेईई मेन परीक्षा में 99.667 अंक प्राप्त कर गांव ही नहीं पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। पुष्पराज के पिता प्राइवेट शिक्षक सुमित कुशवाहा ने बताया कि उनका पुत्र बचपन से ही मेधावी और मेहनती रहा है। वर्ष 2018 में उसने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर शैक्षिक यात्रा को नई दिशा दी। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सीबीएसई बोर्ड से करीब 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुष्पराज ने पुणे स्थित एक प्रतिष्ठित फाउंडेशन में छात्रवृत्ति के माध्यम से प्रवेश लिया और आईआईटी-जेईई की तैयारी की। यह भी पढ़ें- हरौली के पुष्पराज सिंह ने जेईई मेन में 99.667 अंक लाकर किया नाम रोशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.