लखनऊ, मई 9 -- हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर नई रेलवे लाइन से ट्रेनों की गति बढ़ेगी। सई नदी पर पुल संख्या 39 एवं 40 पर लगभग 2200 मीटर नई रेलवे लाइन बनाई गई है। इससे रेल परिचालन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध होगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), उत्तर रेलवे परिमंडल दिनेश चंद देशवाल ने शनिवार को नई लाइन का गहन निरीक्षण किया। नई रेलवे लाइन, पुलों पर किए गए संरक्षा कार्यों, ट्रैक की गुणवत्ता सहित अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को देखा। संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन एवं रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस नई रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के पूर्ण हो जाने से हरौनी-जै...