लखनऊ, अप्रैल 25 -- ब्रिज तैयार होने से पांच लाख से अधिक लोगों को राहत 589.30 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़ा है आरओबीलखनऊ, प्रमुख संवाददाता।समय से पहले हरौनी क्रासिंग पर ओवरब्रिज बन कर तैयार हो गया है। तकनीकी और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। ब्रिज निर्माण से मोहान और कानपुर रोड जुड़ गए हैं। पांच लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है। ब्रिज निर्माण के दौरान हरौनी रेलवे क्रासिंग बंद होने से लोगों को छह किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।हरौनी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अप्रैल के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया गया था। क्रैश बैरियर, गर्डर की सुरक्षा और तकनीकी जांच सहित डेक की पिचिंग रह गई थी, जिसके चलते आवाजाही शुरू नहीं की गई थी। उक्त कार्यों को पूरा करते हुए शुक्रवार की देर शाम तक ब्रिज...