सोनभद्र, नवम्बर 27 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। एनटीपीसी सिंगरौली के निर्माणाधीन तृतीय चरण की जमीन पर वोट प्वाइंट के निकट हरे वृक्ष जेसीबी से काटने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगा वन विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण अमित,संजय आदि का कहना है कि जेसीबी चालक से जब वृक्ष काटने की परमिशन की बाबत पूछा तो कोई संतोष जनक जवाब नही मिला। वनक्षेत्राधिकारी अनपरा रवि शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। विभाग से वृक्ष काटने की कोई स्वीकृति नही दी गयी है। इस बाबत एनटीपीसी प्रबन्धन का कहना है प्लांट मैटेरियल रखने को लेकर झाड़िंया साफ करायी जा रही है वृक्षों की कटिंग नही हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...