लातेहार, मई 31 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला के जंगलों में इनदिनों धड़ल्ले से की जा रही बेशकीमती हरे वृक्षों की अवैध कटाई-ढोलाई से हरियाली पर संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं। यह भी पढ़ें- फलपट्टी में आम के सीजन में भी काटे गए दर्जनों हरे पेड़जंगलों में अवैध कटाई वहीं जंगलों में वृक्षों की अवैध कटाई-ढोलाई पर अंकुश लगाने का विभागीय दावा खोखला साबित है। वहीं जंगलों में बिल्कुल बेखौफ हो ग्रामीणों को दिनदहाड़े हरे बेशकीमती वृक्षों की अवैध कटाई-ढोलाई करते देख मार्ग से गुजरने वाले यात्री काफी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग द्वारा यदि इस अवैध धंधे पर अविलंब अंकुश नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे जंगल अस्तित्व विहीन हो जाएंगे और लोग जंगलों में हरियाली देखने को तरसेंगे। यह भी पढ़ें- वन क्षेत्र में हरियाली पर हमला, वन्यजीवों के आशिय...