बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- हरे राम हरे कृष्ण... की जयघोष से गूंजा लालूबिगहा गांव शिवालय में भगवान शिव व माता पार्वती की होगी प्राण प्रतिष्ठा दो दिवसीय अखंड कीर्तन में पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह ने किया पूजा 101 कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ आयोजन फोटो: बिंद अखंड : बिंद प्रखंड के लालूबिगहा गांव में शुक्रवार को दो दिवसीय अखंड कीर्तन में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के लालूबिगहा गांव स्थित शिवालय में भगवान शिव व माता पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए शुक्रवार को विधि विधान के साथ दो दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। पूरा गांव हरे राम हरे कृष्ण... की जयघोष से गूंजा। 101 कलश का स्थापना के बाद इसकी विधिवत शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह व तेलमर पंचायत के मुखिया विद्यानंद बिंद ने की। व्यवस्थापक ...